{"_id":"5b97f9ed867a55013e75b9ba","slug":"141536686573-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज तलहटी में गूंजा शास्त्रीय संगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज तलहटी में गूंजा शास्त्रीय संगीत
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धनपुरी पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजन देव तीर्थ की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उस्ताद बिस्मिल्ला खान की दत्तक पुत्री डा. सोमा घोष की शास्त्रीय संगीत गायकी से गिरिराज तलहटी गुंजायमान हो गई। शंकराचार्य आश्रम पर चल रहे दो दिवसीय श्रीगुरु स्मृति यज्ञ व गो पूजन अनुष्ठान के पहले दिन भजन संध्या में श्रीगिरिराज बृज कला संगम मंडली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों नेे भी समां बांध दिया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित शंकराचार्य आश्रम पर पद्मश्री डा. सोमा घोष ने बृज की पारंपरिक होली, शिव तांडव स्त्रोत, कजरी और झूला गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। इससे पूर्व स्वामी निरंजन देव तीर्थ के जीवन चरित्र पर संत विद्वत ने प्रकाश डाला।
पुुरी पीठ शंकराचार्य अद्योक्षजानंद देवतीर्थ ने बताया कि उनके गुरू व पुरी पीठ के 143 वे शंकराचार्य स्वामी निरंजन देव तीर्थ महाराज ने सनातन संस्कृति व गो रक्षा के लिये पुरजोर संघर्ष किया। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री व मुख्यमंत्री के सलाहकार जातू डेरो, सेवानिवृत आईएफएस अधिकारी अविनाश कुमार, टीवी व फिल्म निर्देशक शुभांकर घोष, संघ के वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मीनारायन भल्ला सहित संत, महंत व विद्वतजन उपस्थित रहे।