{"_id":"5b7ec5e942c792465f7ced27","slug":"141535034857-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर सैनिकों को राखी बांधने जाएंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर सैनिकों को राखी बांधने जाएंगी छात्राएं
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। समविद गुरुकुलम सीनियर सेकेंड्री स्कूल द्वारा आयोजित राष्ट्र रक्षा-सूत्र यात्रा के सफल आयोजन के लिए गुुरुवार को 30 विद्यालयों ने साध्वी ऋतंभरा को राखियां समर्पित कीं। यह राखियां समविद गुरुकुलम की 40 बेटियां राजस्थान खाजूबाला भारत-पाक सीमा पर तैनात सैनिकों की कलाइयों पर बांधेंगी।
साध्वी ऋतंभरा ने सूबेदार कुलवंत सिंह, सूबेदार बाबूराम राणा, सूबेदार सुखदेव सिंह, सूबेदार मलकीत सिंह को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर खड़े सैनिकों की कलाइयां सूनी न रहें इसी उद्देश्य को लेकर वात्सल्य ग्राम की बेटियां रक्षा सूत्र लेकर सीमा पर जा रही हैं।
समारोह में देशभक्ति के गीतों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीएलए के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संजय भैया, जयभगवान अग्रवाल, शिशुपाल सिंह, ओम प्रकाश गोयंका, शिवलाल खंडेलवाल, मोहन स्वरूप भाटिया, डा. चंद्रभान, तेजवीर सिंह, साध्वी सत्य प्रिया आदि मौजूद रहे।