फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जंगल में घायल अवस्था में मिला हिरन

जंगल में घायल अवस्था में मिला हिरन

Sat, 23 Jun 2018 07:22 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
जंगल में घायल अवस्था में मिला हिरन
घायल हिरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौमुंहा (मथुरा)। ब्लाक के गांव परखम गूजर में शनिवार को ग्रामीणों को जंगल में घायल अवस्था में एक हिरन मिला। जिसे पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया है। हिरन को जंगली कुत्तों ने हमला बोल घायल कर दिया था।
विज्ञापन


परखम निवासी परशुराम ने बताया कि शनिवार को दोपहर दो बजे जब वह खेत पर जा रहा था, कोसी ड्रेन की ओर से भगवान सिंह के खेत में एक हिरन भागता दिखाई दिया। उसके पीछे जंगली कुत्ते दौड़ रहे थे। उसने दौड़कर कुत्तों से हिरन को बचाने का प्रयास किया, मगर कुत्ते नहीं रुके।
विज्ञापन


कुत्तों ने उसे घेर लिया और घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम घायल हिरन को अपने साथ ले गई है। इस मौके पर परशुराम, दयाराम, धर्मवीर, राकेश, राजवीर, कल्याण, भगवान सिंह, चंदू, ओमप्रकाश, ताराचंद शर्मा, मोहन, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोर्वधन के फोरेस्टर कैलाश ने बताया कि हिरन कहीं से आ गया था, जिसे कुत्तों ने घायल कर दिया। उसके पैर व अन्य स्थानों पर घाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed