{"_id":"5b27c0174f1c1b634d8b72bd","slug":"141529331735-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर में हो रहा है हथियारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर में हो रहा है हथियारों का प्रदर्शन
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। खतरा बाहरी नहीं बल्कि मंदिर के सेवायतों से ही है। मंदिर की गद्दी के कब्जे को लेकर सेवातयों के एक ही परिवार के बीच चल रही जंग हथियारों के प्रदर्शन तक पहुंच गई है। हथियारों के प्रदर्शन की वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस प्रशासन मौन है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आनंद किशोर गोस्वामी का छोटे भाई जुगल किशोर गोस्वामी से मंदिर परिसर में स्थापित गद्दी के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। गत 14 जून की शाम दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली वृंदावन में मारपीट से लेकर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी सेवायतों के विरुद्ध कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई है। नतीजन आरोपी सेवायत खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बना रहे हैं, जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि यह गंभीर मामला है। जांच की जा रही है। हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई होगी।