{"_id":"5b27c0154f1c1bae6e8b8abc","slug":"141529331733-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास से झगड़कर महिला ने कुएं में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास से झगड़कर महिला ने कुएं में कूदकर दी जान
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां (मथुरा)। छाता के नौगांव में सास से झगड़कर विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान दे दी। हल्ला तब मचा जब गांव की महिलाएं कुएं से पानी भरने पहुंचीं। महिला का शव कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव को बाहर निकाला। विवाहिता डेढ़ साल के बेटे और छह माह की बेटी को रोता बिलखता हुआ घर पर छोड़कर निकल आई थी। पुलिस गृहक्लेश में कुएं में कूदकर जान देना बता रही है।
फरीदाबाद निवासी स्व. कल्लू की बेटी नीतू का विवाह साल 2015 में छाता के नौगांव निवासी गंगाराम के बेटे रामू से हुआ था। पुलिस की मानें तो रामू की पत्नी नीतू का रविवार को सास से झगड़ा हो गया। गुस्से में विवाहिता घर से निकल गई। ससुरालीजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार की सुबह गांव तरौली में पानी भरने गईं महिलाओं ने कुएं में महिला का उतराता शव देखा तो चीख निकल गई। ग्रामीणों की भीड़ कुएं के पास एकत्रित हो गई। छाता पुलिस ने महिला की पहचान नौगांव की नीतू के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि सास से झगड़कर विवाहिता ने रविवार की रात ही कुएं में कूदकर जान दे दी। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
घर में मचा है कोहराम
चौमुहां। मृतका का पति रामू बिजली विभाग में प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करता है। मृतका के डेढ़ साल का बेटा लव और छह माह की बेटी है। विवाहिता की मौत से घर में कोहराम मचा है। ससुर का कहना है कि कोई झगड़ा नहीं हुआ। पहले भी कई बार विवाहिता घर छोड़कर जा चुकी थी। अपने आप ही घर लौट आई थी।