फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मंगलामुखी की गोली मारकर हत्या

मंगलामुखी की गोली मारकर हत्या

Thu, 07 Jun 2018 08:38 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
मंगलामुखी की गोली मारकर हत्या
डैमो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर बिजऊ में गुरुवार की दोपहर रानी मंगलामुखी के मकान में सखी बाई मंगलामुखी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रानी मंगलामुखी ने सखी बाई को कोसीकलां से अपना नया मकान देखने के लिए सुरीर बिजऊ बुलाया था।
विज्ञापन



सुरीर पुलिस के पहुंचने से पहले रानी मंगलामुखी अपने साथियों के साथ फरार हो गई। पुलिस की मानें तो हत्या के पीछे रुपये का लेनदेन हो सकता है। रानी मंगलामुखी समेत तीन के खिलाफ सुरीर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोसीकलां निवासी मंगलामुखी सखी बाई (60) अपनी मंगलामुखी साथियों पायल और माया के साथ सुरीर बिजऊ में रह रही रानी मंगलामुखी के घर पहुंची। रानी मंगलामुखी ने उसे मकान देखने के लिए बुलाया था। घर में घुसते ही रानी की मंगलामुखी साथी पायल और माया को मकान दिखाने के लिए छत पर ले गई। इसी बीच दो गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायल और माया ने नीचे आकर देखा तो सखी बाई फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। बायीं कनपटी और सीने पर गोली लगी थी। पायल और माया ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही रानी मंगलामुखी साथियों समेत फरार हो गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर कमरे को सील कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक मंगलामुखी सखी बाई के भाई अखयराम ने रानी मंगलामुखी, गीता और रंजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

मंगलामुखियों ने काटा हंगामा, नहीं उठने दिया शव
टैंटीगांव। मंगलामुखी की हत्या के बाद उसके साथियों ने काफी देर तक शव को उठने नहीं दिया। एक स्वर में मंगलामुखी सखी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने काफी देर समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। मृतक मंगलामुखी के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।


एसएसपी पहुंचे, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश
टैंटीगांव। सुरीर बिजऊ में मंगलामुखी की हत्या की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत पुलिस के अफसर भी पहुंच गए। हत्या वाले स्थल का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी को जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed