{"_id":"5a58c8a94f1c1be4408b4722","slug":"141515767977-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरे व्यापारी, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरे व्यापारी, बाजार बंद
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आए दिन हो रही लूट, हत्या और चोरी के बाद अब व्यापारियों का धैर्य जवाब देने लगा है। कृष्णा नगर में दवा दुकान पर चोरी की घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। व्यापारिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है।
कृष्णा नगर मुख्य चौराहे पर स्थित गुरुकृपा दवा दुकान में बुधवार रात चोरी हो गई थी। इस घटना से व्यापारी आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द खुलासे की मंाग की गई। उधर, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सीओ सिटी को सौंपे ज्ञापन में जिले में बढ़ रहे अपराध और चोरी की घटनाओं पर रोष प्रकट किया है।
ज्ञापन में कहा गया कि मथुरा नगर के प्रमुख बाजार कृष्णा नगर और जवाहर हाट पर चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। घटनाओं के खुलासे की मांग की गई अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर अजय चतुर्वेदी, अंशुल अग्रवाल, देवेंद्र मित्तल, गिरधारी अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, राजू थे।