फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आरपीएफ दरोगा की हालत बिगड़ी, भर्ती

आरपीएफ दरोगा की हालत बिगड़ी, भर्ती

Thu, 11 Jan 2018 08:32 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ दरोगा की हालत बिगड़ी, भर्ती
police - फोटो : demo
मथुरा। रिश्वत मांगने के आरोपों में घिरे दरोगा शिवमुनी की तबीयत बिगड़ गई है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दरोगा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।  छह जनवरी को मथुरा-कासगंज रेलमार्ग पर सिकंदराराऊ स्टेशन के निकट गेट नंबर 279 पर गैस से भरा कैप्सूल रेल लाइन की रैलिंग से टकरा गया था। घटना में रैलिंग टूट गई थी।
विज्ञापन


टैंकर चालक मौके से भाग गया था। आरपीएफ ने टैंकर को सीज कर दिया और उसे हाथरस सिटी चौकी ले आए। इस मामले की विवेचना हाथरस सिटी चौकी के एएसआई शिवमुनी कर रहे थे। आरोप है कि टैंकर छोड़ने की एवज में शिवमुनी ने रिश्वत मांगी। इसे लेकर बुधवार रात्रि को मथुरा कैंट स्टेशन पर रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने छापा मारकर शिव मुनि को रिश्वत के आरोप में पकड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद शिव मुनि की तबियत खराब हो गई। सीने में दर्द की शिकायत, बीपी और शुगर बढ़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शिवमुनी का कहना है कि उन पर जो आरोप लगा है वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed