फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अधूरा रह गया पुलिस में भर्ती होने का सपना, झपकी ने ली जान

अधूरा रह गया पुलिस में भर्ती होने का सपना, झपकी ने ली जान

Thu, 24 Aug 2017 07:54 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
अधूरा रह गया पुलिस में भर्ती होने का सपना, झपकी ने ली जान
demo - फोटो : demo
सौंख (मथुरा)। थाना मगोर्रा के गांव नगला बारी निवासी छात्र की झपकी आने से ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। छात्र दो दिन पूर्व एमपी पुलिस की परीक्षा देकर लौट रहा था। गुरुवार को छात्र के शव के घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



गांव के अतर सिंह का पुत्र मोहित (20) अपने चचेरे भाई रविंद्र सिंह के साथ मंगलवार को ट्रेन से मध्य प्रदेश के सागर जिला में एमपी पुलिस की परीक्षा देने गया था। दोनों बुधवार को ट्रेन से मथुरा लौट रहे थे। ट्रेन में भीड़ के चलते दोनों को सीट नहीं मिली, वे डिब्बे में गेट के निकट खड़े हो गए, कुछ देर बाद मोहित को नींद में झपकी आने लगी, रात करीब ढाई बजे आगरा कैंट स्टेशन के निकट वह रेलगाड़ी से गिर गया। चचेरे भाई रविंद्र ने चेन खींच कर गाड़ी रोकी, तब तक ट्रेन तीन किमी आगे निकल गई।
विज्ञापन


रविंद्र और कुछ साथी पीछे दौडे़, वे मौके पर पहुंचे और उसे उठा कर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक मोहित की मौत हो गई। रविंद्र ने हादसे की सूचना परिजनों को फोन से दी। मोहित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव ले गए। गुरुवार को सुबह 10 बजे मोहित का शव गांव नगला बारी पहुंचा। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed