{"_id":"5cb49f8bbdec2213f32f9039","slug":"131555341195-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने ट्रेन के आगे धक्का देकर की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने ट्रेन के आगे धक्का देकर की थी महिला की हत्या
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छाता कोतवाली के नरी सेंमरी और केडी डेंटल के मध्य आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर 10 अप्रैल को जिस महिला का शव मिला था उसकी हत्या की गई थी। हत्या का कारण अवैध संबंध माना जा रहा है।
प्रेमी ने उसे रेलवे लाइन के पास बुलाकर ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। मृतका के ससुर ने हत्यारोपी के खिलाफ कोतवाली छाता में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश मेें दबिश दे रही है।
छाता कोतवाली के नरी सेमरी और केडी डेंटल के मध्य आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर 10 अप्रैल को महिला का शव मिलने से सनसनी फैली थी। छाता पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कही थी। जांच में हत्या का पता चला।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते ही थाना बरसाना के एक गांव निवासी इस महिला की हत्या की गई थी। मृतका के पति का निधन 2012 में ही हो गया था। वह छाता क्षेत्र में किराए पर रहकर एक फैक्टरी में काम करती थी। मृतका के ससुर ने आरोपी राजबहादुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। छाता पुलिस हत्यारोपी को पकड़ने को दबिश दे रही है।