{"_id":"5c45ed76bdec222be7357960","slug":"131548086646-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी के लिए बाइस सौ किसानों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी के लिए बाइस सौ किसानों ने किया आवेदन
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। किसानों की एक लाख रुपये कर्ज माफी को लेकर ऋण मोचन योजना के तहत 2200 से अधिक किसानों ने आवेदन किए और अपनी शिकायत दर्ज कराई। प्रदेश सरकार ने 31 मार्च 2016 से पहले के क्रेडिट कार्ड व क्रॉप लोन के कर्जदार किसानों का एक लाख रुपये का कर्ज माफ किया था। प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना में जनपद के एक लाख आठ हजार किसानों का 500 करोड़ से अधिक का ऋण माफ होना था। लेकिन हो सका था केवल 70 हजार किसानों का।
38000 हजार किसानों का कर्ज जमीन बंटवारा, कोर्ट में चल रहे विवाद, बैंकों में कर्ज के रिन्यूअल हो जाने तथा तहसीलों से सत्यापन रिपोर्ट न मिलने के चलते माफ नहीं हो सका था। प्रदेश सरकार द्वारा ऋण मोचन योजना में छूटे हुए किसानों को फिर से मौका दिया है। इसके लिए सोमवार तक किसानों को शिकायत दर्ज कराने और ऋण मोचन को फार्म भरवाए गए।
इसमें फार्म के साथ बैंक की ताजा स्टेटमेंट की फोटोकॉपी, तहसील से सत्यापन रिपोर्ट की कॉपी, खतौनी की कॉपी तथा किसान का आधार कार्ड की कॉपी जमा कराई गई। जिला कृषि अधिकारी डा तेजराम यादव ने बताया कि कृषि अधिकारी कार्यालय व तहसीलों में 2255 किसानों ने ऋण मोचन के लिए आवेदन किया है।