{"_id":"5b534afe4f1c1b50748b64f4","slug":"131532185342-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी और रेलवे पुलिस संभालेगी स्टेशन की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी और रेलवे पुलिस संभालेगी स्टेशन की सुरक्षा
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए दो टीमें बनाई हैं। ट्रेन की छत पर यात्रा करने वालों पर नजर रखी जाएगी।
मुड़िया पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और एक सेक्शन पीएसी के जवानों को लगाया गया है। संदिग्धों की तलाश के लिए दो चेकिंग टीमों का गठन किया गया है।
यह टीम दिन रात चेकिंग करेंगे। मेला की सुरक्षा का दायित्व उप निरीक्षक अनिल कुमार सिनसिनवार को दिया गया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि मुड़िया मेला सुरक्षा में 16 उप निरीक्षक, चार महिला उप निरीक्षक, 16 हैड कांस्टेबिल, 75 सिपाही, आठ महिला सिपाही के अलावा चार यातायात पुलिस के सिपाहियों को चिन्ह्ति किए गए स्थानों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक सेक्शन पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है। इनमें पीएसी के आठ सिपाही, चार हैड कांस्टेबिल और एक सूबेदार हैं। ट्रेन की छत पर यात्रा करने वालों को रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम बनाई गई है।