फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आलू खोदाई प्रकरण में पेश हुआ आखिरी गवाह

आलू खोदाई प्रकरण में पेश हुआ आखिरी गवाह

Mon, 09 Jul 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
आलू खोदाई प्रकरण में पेश हुआ आखिरी गवाह
डेमाो - फोटो : डेमाो
मथुरा। जवाहर बाग पर कब्जा करने वाले कब्जाधारियों द्वारा उद्यान विभाग के कर्मचारियों से मारपीट प्रकरण मेें सोमवार को कोर्ट में आखिरी गवाह के रूप मेें जिला अस्पताल के चिकित्सक पेश हुए। प्रकरण में अभी तक 21 गवाह पेश हो चुके हैं। उधर, अन्य मामलों में करीब 100 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

15 मार्च 2016 को उद्यान विभाग के कर्मचारियों से रामवृक्ष और उनके साथियों ने मारपीट की थी। इस संबंध में उद्यान विभाग के कर्मचारी रामस्वरूप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामस्वरूप के अलावा उद्यान विभाग की वती नाम की महिला भी चोटिल हुई थी। केस के आखिरी गवाह जिला अस्पताल के चिकित्सक सुशील कुमार सोमवार को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में बताया कि उनके द्वारा चोटिलों का इलाज किया गया था। चिकित्सक की गवाही के साथ केस में गवाही पूरी हो गईं। इस केस मेें कुल मिलाकर 21 गवाह पेश हुए हैं। न्यायालय ने केस के निर्णय के लिए 23 जुलाई को तिथि तय की है। इस दिन सभी आरोपी व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे।
विज्ञापन


उधर अन्य मामलों में एसीजेएम प्रथम तथा एडीजे षष्टम की अदालत में लगभग 100 आरोपी पेश हुए। इस दौरान केवल अनूप, चंदन बोस और हरनाथ कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके। जानकारी रहे हरनाथ करीब एक साल से कोर्ट में हाजिर नहीं हो सका है। इसके लिए अधिवक्ता एलके गौतम ने भी न्यायालय से जानकारी की है। न्यायालय द्वारा नैनी जेल में संदेश दिए जाने के बाद हरनाथ हाजिर नहीं हो सका। सोमवार को न्यायालय ने विशेष संदेश के जरिए हरनाथ को कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed