{"_id":"5b3909234f1c1bfa6e8badfd","slug":"131530464547-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के गांव राजपुर में शनिवार की शाम लगन सगाई में हुई हर्ष फायरिंग में घायल युवक का उपचार आगरा में चल रहा है। इधर आरोपी युवक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
शनिवार की शाम गांव राजपुर निवासी बंटी के भाई सतीश की लगन सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। तभी वृंदावन के ऊल्लूबाग निवासी विशाल ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। लोगों के मना किए जाने पर विशाल ने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान ही विशाल ने तमंचे से फायरिंग कर दी।
इस फायरिंग में एक गोली फिरोजाबाद निवासी सनी की जांघ में आर पार हो गई। सनी जमीन पर गिर गया। लोग सनी को उपचार के लिए सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, विशाल मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बंटी की तहरीर पर पुलिस ने विशाल के खिलाफ हत्या का प्रयास में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस विशाल की तलाश में दबिश दे रही है। विशाल पिछले दिनों नगर पालिका के पूर्व सभासद बादाम सिंह पर हुए कातिलाना हमले में भी नामजद था।