फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तंग गलियों तक पहुंचेगी यूपी 100 की बाइक से पुलिस

तंग गलियों तक पहुंचेगी यूपी 100 की बाइक से पुलिस

Thu, 07 Jun 2018 08:21 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
तंग गलियों तक पहुंचेगी यूपी 100 की बाइक से पुलिस
गाड़ी चलाते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। वारदात कर तंग गलियों के सहारे से अपराधी भाग नहीं सकेगा। इन गलियों तक पहुंचकर पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ करेगी। यूपी 100 की इन बाइकों की पहुंच अब तंग गलियों तक होगी। गुरुवार को पुलिस लाइन में यूपी 100 की 28 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी और सीओ लाइन जगदीश कालीचरन ने रवाना किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि तीन शिफ्टों में दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी रहेगी। मथुरा कंट्रोल रूम से निर्देश मिलते ही तत्काल यूपी 100 की बाइक पहुंचेगी। शुरू में 10 बाइकें वृंदावन को दी गई हैं। यूपी 100 की बाइक पर सवार पुलिसकर्मी वायरलेस, मोबाइल और अत्याधुनिक हथियार से लैस होंगे। लखनऊ से मथुरा कंट्रोल रूम को संदेश मिलने के बाद वारदात स्थल पर यूपी 100 की बाइक तत्काल पहुंचेगी।
विज्ञापन


जब एसएसपी ने संभाली बाइक की कमान
मथुरा। हरी झंडी दिखाकर यूपी 100 की बाइकों को रवाना करने आए एसएसपी प्रभाकर चौधरी बाइक की कमान संभाल ली। सेल्फ लेकर स्टार्ट की बाइक को ले जाने लगे तो सीओ जगदीश कालीचरन ने हेलमेट लगाया। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन के मुख्यद्वार तक बाइक चलाते हुए लौटकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन थानों को मिलेगी यूपी 100 की बाइकें
कोतवाली वृंदावन-तीन, कोतवाली मथुरा-दो, सदर बाजार-दो, गोविंदनगर-दो, गोवर्धन-दो, कोसीकलां-दो, शेरगढ़-एक, मांट-एक, सुरीर-एक, मगोर्रा-एक, छाता-एक, नौहझील-एक, महावन-एक, बलदेव-एक, रिफाइनरी-एक, राया-एक, फरह-एक, बरसाना-एक, जमुनापार-एक, हाईवे-एक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed