फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मोहनपुर अडूकी बना राजनीति का ‘अखाड़ा’

मोहनपुर अडूकी बना राजनीति का ‘अखाड़ा’

Sun, 21 Jan 2018 08:06 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
मोहनपुर अडूकी बना राजनीति का ‘अखाड़ा’
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। रविवार को मोहनपुर अड़ूकी राजनीति का अखाड़ा बना रहा। गांव में कांग्रेस, रालोद, सपा और भाजपा के नेता पहुंचे। सभी ने माधव के परिवार वालों से मुलाकात करके न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


मोहनपुर अड़की गांव में 17 जनवरी को पुलिस की गोली से अमरनाथ के सात वर्षीय बेटे माधव की मौत हो गई थी। शासन तक यह मामला पहुंच चुका है। पुलिस वालों पर कार्रवाई हो चुकी है और जांच चल रही है। सियासी दलों ने मासूम की मौत को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। रविवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मोहनपुर अड़ूकी में पहुंचा। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के साथ पहुंचे कांग्रेसियों ने कहा कि अभी तक दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी नहीं की जा रही। एक व्यक्ति को नौकरी दिलाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक चकलेश्वर, बिट्टू उपाध्याय, जगदीश नौहवार, मानप्रकाश शर्मा, विष्णु शर्मा, देवेंद्र, पंकज पाठक, दिनेश मिश्रा, रिंकू गौतम, प्रवीण ठाकुर, गिरधारी पाठक और एडवोकेट अजय शर्मा भी गांव में पहुंचे और सीबीआई जांच की मांग की। रालोद का प्रतिनिधिमंडल भी गांव में पहुंचा। जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि जांच के नाम पर खानापूरी की जा रही है। 25 लाख रुपया मुआवजा पीड़ित परिवार को देने की मांग की गई। इस दौरान कोआर्डिनेटर ताराचंद्र गोस्वामी, गौरव मलिक, लोकेश शर्मा, मुकेश पहलवान, डॉ. एसपी सिंह बघेल ने दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह के साथ सपा नेता पहुंचे। इन लोगों ने माधव के परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed