{"_id":"5a5a155a4f1c1bef408b49fd","slug":"131515853146-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी कारोबारी से लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी कारोबारी से लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बिसावर के चांदी कारोबारी से नौ दिन पूर्व हुई लूट का खुलासा कर दिया गया है। स्वाट टीम और सदर बाजार पुलिस ने औरंगाबाद जलनिगम रोड से दो लुटेरों को दबोचा है। लूट का मास्टरमाइंड अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने 10 किलो चांदी के घुंघरू और हथियार बरामद किए हैं।
मथुरा-आगरा मार्ग पर ईगल ग्राउंड के समीप से बिसावर के चांदी कारोबारी से 16 किलो चांदी के घुंघरू लूट लिए गए थे। दिनदहाड़े हुई लूट से फैली सनसनी के बाद एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने तीन टीमों का गठन कर खुलासे के निर्देश दिए थे। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह और सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा और कार्यवाहक थाना प्रभारी श्याम सिंह ने 124 आनंदवन निवासी मुकुल चौधरी और हाथरस के नगला धौकला निवासी अमन उर्फ सुनील को पकड़ा है। लूट का मास्टरमाइंड थाना सादाबाद के बिसावर निवासी कलुआ फरार है। लूट में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की गई है।
कलुआ पर दर्ज हैं 12 से अधिक लूट के मुकदमे
सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मास्टरमाइंड कलुआ ने लूट का षड्यंत्र रचा था। इसके लिए कलुआ ने बिसावर से चांदी कारोबारी का पीछा किया था। उसके दो साथी बाइक लेकर ईगल ग्राउंड पर तैयार थे। इशारे पर दोनों लुटेरों ने चांदी कारोबारी से लूट को अंजाम दिया था। कलुआ पर 12 से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज हैं।