{"_id":"5a58c89d4f1c1bf8408b4712","slug":"131515767965-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के सम्मान में निकाली 10 किमी लंबी तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के सम्मान में निकाली 10 किमी लंबी तिरंगा यात्रा
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शहीदों के सम्मान में 10 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। जगह-जगह शहीदों को याद किया और जोशीले नारे लगाए। देश के क्रांतिकारी शहीदों के परिवारीजनों का सम्मान किया गया।
चाणक्य युवा संगठन, शनि मंदिर मुड़ेसी, महर्षि दयानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनंस सहित अन्य संगठनों द्वारा थाना हाईवे से भरतपुर रोड स्थित भदौरिया इंस्टीट्यूट तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा शुभारंभ थाना हाईवे के सामने से हुआ। जगह-जगह शहीदों को याद किया और उनके सम्मान में नारे लगाए और यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की। यात्रा के दौरान मेयर मुकेश आर्यबंधु, विधायक गोवर्धन कारिंदा सिंह, दीनदयाल धाम के निदेशक राजेंद्र सिंह, महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान के अशोक शर्मा आर्य सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र, छात्राएं व आसपास के ग्रामीण, युवक यात्रा में शामिल रहे।
दूसरी ओर, सुजीत आजाद का कहना है कि आजादी में देश के 7000 क्रांतिकारियों की हत्या कराने के बाद देश के नेता मलाई मार रहे हैं। सैनिक शहीद होकर देश की रक्षा कर रहा है और हमारे नेता सैनिकों पर टिप्पणी कर रहे हैं। शहीद सुखदेव के पोते अनुज थापर ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार मिटाने और शिक्षा का स्तर सुधारने को देश के नेता व अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ना अनिवार्य कर देना चाहिए। राज श्री चौधरी ने कहा कि आज के समय में सबसे बड़ा देशभक्त आज का किसान है।