फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मुर्गा फाटक फ्लाईओवर से नहीं देख पाएंगे सैन्य क्षेत्र

मुर्गा फाटक फ्लाईओवर से नहीं देख पाएंगे सैन्य क्षेत्र

Thu, 11 Jan 2018 08:36 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
मुर्गा फाटक फ्लाईओवर से नहीं देख पाएंगे सैन्य क्षेत्र
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। मुर्गा फाटक फ्लाईओवर से गुजरने वाला कोई भी शख्स सैन्य क्षेत्र को नहीं देख सकेगा। सेना के अधिकारियों की आपत्ति के बाद फ्लाईओवर के दोनों तरफ प्लास्टिक शीट लगाई जा रही हैं। इस शीट से इधर-उधर का कुछ ही नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन


मुर्गा फाटक पर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों को सैन्य क्षेत्र आसानी से नजर आ रहा है। कालोनियों से लेकर सेना के अफसरों के आफिस तक आसानी से दिख रहे हैं। इस पर पिछले दिनों सेना के अधिकारियों ने भी आपत्ति जताई थी। इन लोगों का कहना था कि इससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


इस पर ब्रिज कारपोरेशन ने फ्लाईओवर के दोनों साइड को प्लास्टिक की मोटी शीट लगाने का फैसला किया है। शीट लगाने के लिए एंगल खड़े किए जा रहे हैं। हफ्ते भर में सभी एंगल लगा लिए जाएंगे। ब्रिज कारपोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके अग्रवाल का कहना है कि इस तरह से शीट लगाई जा रही है जिससे सैन्य क्षेत्र का फ्लाईओवर से कुछ नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक ने ही किया उद्घाटन, दौड़ने लगे वाहन
मथुरा। ब्रिज कारपोरेशन मुर्गा फाटक का उद्घाटन कराने की तैयारी कर रहा था लेकिन इस पर गुरुवार से ही वाहन दौड़ने लगे। दोपहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहन भी खूब दौड़ते रहे। इस फ्लाईओवर पर ट्रैफिक आ जाने के बाद कई मार्गों का ट्रैफिक कम हो गया। कई प्वाइंट पर जाम लगा रहता था लेकिन वह अब नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed