फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गेहूं खरीद की मांग को लेकर मंडी में प्रदर्शन

गेहूं खरीद की मांग को लेकर मंडी में प्रदर्शन

Sun, 21 Apr 2019 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद की मांग को लेकर मंडी में प्रदर्शन
मांग करते किसान । - फोटो : अमर उजाला
कोसीकलां (मथुरा)। क्रय केन्द्रों पर किसान के गेहूं की खरीद न होने से नाराज राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द ही कोई सुधार न होने पर जन आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान महासंघ बृज प्रांत अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि करमन बॉर्डर पर 100 से अधिक किसानों के गेहूं से भरे ट्रैक्टर व ट्रालियों को हरियाणा पुलिस ने वापस कर दिया। किसान अपना गेहूूं हरियाणा की मंडी में बेचना चाह रहे थे। हरियाणा की तर्ज पर आढ़तियों के माध्यम से गेहूं की खरीद उत्तर प्रदेश में होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर गेहूं खरीद होगी तो सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा। किसान तथा आढ़ती भी खुश होंगे। प्रदर्शन के दौरान खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह, दयाचन्द पौनिया, जयनारायण चैधरी, सतवीर चैधरी, महेशपाल, चरन सिंह सौरोत, शिवकान्त चौधरी, राजन मास्टर, रामवीर चैधरी, राजू, ठाकुर श्यामवीर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रय केन्द्रों पर अपनी फसल बेच सकते हैं किसान : चौधरी लक्ष्मीनारायण
कोसीकलां। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा है कि हरियाणा में किसानों के गेहूं को वापस किए जाने के संबध में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर, उपायुक्त पलवल मनीराम शर्मा से वार्ता हुई तो उन्होंने पूर्व की भांति गेहूं खरीद किए जाने का आश्वासन दिया। वहीं, डीएम सर्वज्ञराम से वार्ता कर किसानों का गेहूं शत प्रतिशत खरीदे जाने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित करने को कहा है। सरकार ने द्वारा स्थापित क्रय केन्द्रों पर किसान अपनी फसल बेच सकता है। इसके लिए उन्हें कोई परेशानी नही आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed