{"_id":"5cb9ec09bdec2214492aa7dd","slug":"121555688457-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल भाजपा महामंत्री की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में घायल भाजपा महामंत्री की हालत नाजुक
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए महानगर के भाजपा महामंत्री ठाकुर रामजीलाल की हालत नाजुक बनी हुई है। भाजपा नेता के भाई की तहरीर पर चार नामजदों और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिफाइनरी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने को दबिश दीं, पर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका।
18 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद महानगर के भाजपा महामंत्री ठा. रामजीलाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ रांची बांगर में थे, तभी उन पर पीछे से सरिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। लहूलुहान हालत में भाजपा नेता जमीन पर गिर गए। हमलावर भाग खड़े हुए।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर नयति हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया। भाजपा नेता के भाई ओंकार सिंह पुत्र थम्मन सिंह निवासी रांची बांगर ने हरिओम यादव, अरुण यादव, गिरीश पंडित, रिंकू यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने को दबिश दी हैं। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।