{"_id":"5cb5f78ebdec2214554502fd","slug":"121555429262-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु श्रीराम की बरात देखने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु श्रीराम की बरात देखने उमड़े लोग
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। श्री कल्याण सेवा समिति द्वारा विभिन्न झांकियों के साथ कस्बे में प्रभु श्रीराम बरात निकाली गई। बलराम नगरी राममय नजर आई। बरात देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। दो दर्जन से अधिक भव्य मनोहारी झांकियों ने मन मोह लिया। बरात का जगह-जगह पुष्प बरसा कर तथा आरती उतार का स्वागत किया गया।
दाऊजी मंदिर के बगीचा से चेयरमैन कमल कुमार पांडेय, मंदिर रिसीवर आरके पांडेय ने स्वरूपों की आरती उतार कर बरात का शुभारंभ किया। बरात थाना रोड, मोती बाजार, शिवरतन बाजार, मेला रोड, होली रोड, नींवरी रोड, जवाहर रोड होते हुए निकली। श्रीराम, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, भरत के स्वरूप घोड़ों पर सवार थे। राधाकृष्ण, शिव पार्वती, कृष्ण-बलराम, दुर्गाजी आदि की झांकियां बड़ी ही सुंदर लग रही थीं।
काली के साथ लांगुर पटेबाजी करते चल रहे थे। बरात का संचालन व आभार समिति अध्यक्ष हेमंत पांडेय, संयोजक खूबीराम पांडेय, ब्रजेश पांडेय ने किया। जगदीश पांडेय, राजेश पांडेय, बृजबिहारी, किशोरी पांडेय, गोकुलेश पांडेय, सभासद सूखी पांडेय, त्रिलोकी पांडेय, सुरेश पांडेय, कन्हैया पांडेय, दिनेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, प्रेम कुमार, लक्ष्मन पांडेय, अनिल पांडेय, बीएन पांडेय, बलराम पांडेय, गुड्डू आदि बरात के साथ चल रहे थे।