{"_id":"5c6ad1ffbdec22738e36b797","slug":"121550504447-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलवर पुल के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, पिता ने बेटे की आंखें दान कर दीं।
थाना हाइवे के इंद्रपुरी कालोनी निवासी नेम सिंह (20) अपने मित्र गौरव और मनीष के साथ बाइक से रविवार को कोसी के राजगढ़ी स्थित एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलवर पुल के समीप पीछे से आते ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात नेम सिंह की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता श्याम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने नेम सिंह की आंखे दान कर दीं। नेम सिंह मजदूरी करता था।