फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ऑनलाइन व्यापार पर पाबंदी लगाने की मांग

ऑनलाइन व्यापार पर पाबंदी लगाने की मांग

Mon, 21 Jan 2019 09:34 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन व्यापार पर पाबंदी लगाने की मांग
डैमो
मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाइन व्यापार पर पाबंदी लगाने की मांग की है। नगराध्यक्ष अजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही उन्होंने नगर निगम द्वारा व्यापारियों से की जाने वाली अवैध वसूली की शिकायत भी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अंतर्गत ऑनलाइन व्यापार से देश के करोड़ों खुदरा व्यापारियों का व्यापार भारी संकट में है। विदेशी कंपनियां अपनी दौलत के दम पर भारत के संपूर्ण खुदरा व्यापार पर कब्जा करना चाहती हैं जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक होगा।
विज्ञापन


उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऑनलाइन व्यापार पर सामान्य खुदरा व्यापार की तरह नियम व टैक्स का प्रावधान किया जाए, साथ ही इस व्यापार को मिली सभी छूट तत्काल समाप्त की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गोयल व गिरधारी लाल अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, महामंत्री अंशुल अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, राजेश अंदानी, मुकेश गुप्ता, अनिल गर्ग, धर्मपाल सिंह, यशवंत कुशवाह, गोविंद अग्रवाल, शैलेष कुमार, तुलसी गर्ग, राघव अग्रवाल, सचिन अरोरा, बिहारी लाल अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, अभिनव खंडेलवाल, संतोष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed