{"_id":"5be05703bdec2204de740e2d","slug":"121541428995-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में समाधान के लिए सीट पर मिलेंगे अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में समाधान के लिए सीट पर मिलेंगे अधिकारी-कर्मचारी
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम में आने वाले शिकायतकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें निगम में 9 से 11 बजे तक अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में मिलेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर आयुक्त ने पत्र जारी कर यह निर्देश सभी विभागाध्यक्षों को दिए हैं। इससे निगम के अधिकारी तथा कर्मचारियों की नगर निगम से गायब रहने की आदत पर लगाम लग सकेगी।
काफी दिनों से निगम में अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों की शिकायत थी कि निगम में न तो अधिकारी मिलते हैं और ना ही कर्मचारी। कई-कई चक्कर लगाने के बाद शिकायतों पर अमल नहीं होता।
कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह निर्देश दिए प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक निगम के सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालय में जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए मौजूद रहेंगे। यह निर्देश मिलने के बाद अधिकारी सतर्क हो गए हैं। नगर आयुक्त समीर वर्मा ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों की इस समय में मौजूदगी की जांच की जाएगी।