{"_id":"5baf922c867a557fe05996b6","slug":"121538232876-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगन्नाथ रथयात्रा आज, हेलीकाप्टर से बरसेंगे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगन्नाथ रथयात्रा आज, हेलीकाप्टर से बरसेंगे फूल
Updated Sat, 29 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। केशव गोस्वामी महाराज के 50वें तिरोभाव महोत्सव का समापन रविवार को शहर में निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा के साथ होगा। यात्रा पर हेलीकाप्टर से की जाने वाली पुष्पवर्षा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर लाइटिंग कराई गई है। मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी होंगी।
संयोजक यमुनादास प्रभु ने बताया कि सुबह सात बजे से 11 बजे तक अप्सरा पैलेस में गौर नृत्यांनद लीला, गौड़ीय मठ में 11:30 बजे हवन यज्ञ के बाद दोपहर करीब एक बजे 50 फुट ऊंचे रथ में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व माता सुभद्रा को विराजमान कर उनका शृंगार कर आरती की जाएगी।
यात्रा में भगवान केशवदेव, गौर-निताई व चैतन्य महाप्रभु की झांकियों के अलावा गुरु वर्गों के डोले शामिल होंगे। हापुड़, आगरा, दिल्ली, मथुरा, हाथरस, वृंदावन के बैंडों के अलावा विदेशी भक्तों का रॉक बैंड प्रस्तुति देगा। घोड़े-ऊंट, नोएडा का परशुराम डीजे व अलीगढ़ की विशाल पूतना की झांकी आकर्षण रहेगी। लकड़ी के सहारे लंबे युवक भगवान को चंवर-पंखे डुलाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
शुभारंभ केशवदेव गौड़ीय मठ से होगा, जो होली गेट से कोतवाली रोड, डीग गेट, चौक बाजार, विश्राम घाट, होली गेट होते हुए पुन: गौड़ीय मठ पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा मार्ग में भक्तों में रथ खींचने की होड़ रहेगी। इससे पूर्व 29 सितंबर को प्रात: नौ बजे हवन यज्ञ कर श्रीमद्भागवत कथा को विश्राम दिया गया। फूलों की होली, मयूर नृत्य व दीपक नृत्य आदि कार्यक्रम हुए।