{"_id":"5b65c2e14f1c1b096a8b5368","slug":"121533395681-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर एटीएम के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर एटीएम के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जंक्शन स्थित वाटर एटीएम पर पानी भरने पहुंचे यात्री के साथ कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। झगड़े की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने तीन कर्मचारियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लॉबी के निकट वाटर एटीएम पर शुक्रवार शाम एक यात्री और वाटर एटीएम पर मौजूद कर्मचारी के बीच बहस हो गई। वाटर एटीएम के कर्मचारी ने अपने साथियों को बुलाकर यात्री के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित यात्री जीआरपी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों के साथ भी वाटर एटीएम के कर्मचारियों ने अभद्रता की।
जीआरपी ने वाटर एटीएम पर काम करने वाले प्रमोद सैनी निवासी नगला चंद्रभान थाना हाईवे, कन्हैया लाल निवासी ग्राम भवनपुरा गोवर्धन व प्रणव निवासी पटेल नगर खातीपुरा जयपुर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि वाटर एटीएम पर मौजूद कर्मचारियों का यात्रियों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहता। उनके बारे में अक्सर शिकायतें मिलती हैं। यात्री के साथ मारपीट की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।