{"_id":"5b521f174f1c1b07788b50be","slug":"121532108567-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में कनेक्टिविटी फेल होने पर छात्रों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में कनेक्टिविटी फेल होने पर छात्रों ने काटा हंगामा
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सिंडीकेट बैंक केआर कालेज शाखा में कनेक्टिविटी फेल होने से कालेज के छात्र-छात्राओं ने हंगामा कर दिया। कई घंटे तक फीस जमा न होने से गुस्साए छात्र-छात्राएं और उनके परिजनों ने बैंक के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस स्थिति में बैंक प्रबंधन को पुलिस की सहायता लेनी पड़ी।
दरअसल शुक्रवार को बीए और बीकॉम में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि थी। इसके कारण कालेज की सिंडीकेट बैंक शाखा में फीस जमा करने वालों की भीड़ कुछ ज्यादा थी। छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक सुबह से ही बैंक पहुंच गए।
बैंक खुलने पर पता चला कि कनेक्टिविटी फेल है इस कारण फीस जाम नहीं हो पाएगी। बैंक में करीब दो सौ छात्र-छात्राएं लाइन में खड़े थे। बैंक में स्टाफ के नाम पर मात्र तीन कर्मचारी थे। शाखा प्रबंधक नीतू तिवारी छुट्टी पर थीं। परेशान छात्र-छात्राओं ने इस स्थिति में बैंक के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
छात्रा के परिजन नागेश निवासी गोवर्धन व छत्ता बाजार निवासी आनंद पाठक ने बताया कि वह फीस जमा करने के लिए दो दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। कभी कनेक्टिविटी नहीं होती तो कभी स्टाफ की कमी का हवाला देकर उन्हें वापस किया गया। मनोहरपुरा निवासी छात्र फरहान ने बताया कि बैंक में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं रहता, अपनी परेशानी किसे बताएं।