{"_id":"5b4631954f1c1b3d5e8b4fc7","slug":"121531326869-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से 38 हजार लूटे, पुलिस बता रही संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप से 38 हजार लूटे, पुलिस बता रही संदिग्ध
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। बुधवार को महावन के बलदेव-राया मार्ग पर गांव कारब के पास एस्सार पेट्रोल पंप कार सवारों ने 38 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला और पेट्रोल पंप के कर्मचारी घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं। केवल पेट्रोल पंप का प्रबंधक 38 हजार की लूट का रोना रो रहा है। फिलहाल महावन पुलिस जांच में जुटी है।
थाना महावन के बलदेव-राया मार्ग पर गांव कारब के निकट राया के सोनवीर का एस्सार पेट्रोल पंप है। बुधवार एक कार पेट्रोल पंप पर आकर रुकी। कार सवारों ने पहले 1600 रुपये का पेट्रोल डलवाकर भुगतान किया। इसके बाद कार सवार मैनेजर जितेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी बुलंदशहर के पास गए। थोड़ी देर बाद यह कार सवार वहां से निकल गए। मैनेजर ने तत्काल यूपी-100 को लूट की सूचना दी। सूचना पर सीओ महावन प्रबल प्रताप सिंह पहुंच गए। पूरी जानकारी जुटाई। सीओ महावन ने बताया कि लूट संदिग्ध हैं। जिस प्रकार मैनेजर लूट होना बता रहा है, उस घटना सेे सेल्समैन महावीर होने सेे इंकार कर रहा है।
कार को राया की तरफ जाना मैनेजर द्वारा बताया गया। राया के करीब सीसीटीवी को खंगाला गया, पर कोई कार उधर होकर नहीं गुजरी। लूट की वारदात संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद हकीकत से पर्दा हट जाएगा।