{"_id":"5b4391624f1c1bc5248b5686","slug":"121531154786-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महतपुरा गली मेें मकान फटने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महतपुरा गली मेें मकान फटने से दहशत
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छत्ता बाजार की महतपुरा गली मेें सीवर लाइन के रिसाव से मकान फटने लगे हैं। कई मकानों में चार से पांच इंच की दरार पड़ गईं हैं। मकानों के फटने से दहशत में आए लोग मकान छोड़कर पलायन कर गए हैं। उधर सूचना मिलने के 48 घंटे बाद भी निगम की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी है।
शहर की अधिकतर सीवर लाइन और पानी की लाइन जर्जर हो चुकी हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी जलकल और निगमकर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। चार दिन पूर्व छत्ता बाजार की महतपुरा गली में सीवर लाइन के रिसने से मकानों की जड़ों में पानी चला गया और उनके काफी चौड़ी दरार पड़ गई। दरार पड़ने से दहशत में आए 8-10 लोग अपने-अपने मकानों को छोड़कर चले गए हैं। जिन लोगों के मकान फटे हैं उनमें जगत कपूर, नरेश नारायण, दिनेश अग्रवाल, परमानंद चतुर्वेदी आदि प्रमुख हैं।
पीड़ित जगत कपूर ने बताया कि उसने मकान खाली कर दिया है वह कभी भी गिर सकता है। शिकायत के बाद भी कोई निगमकर्मी नहीं आया है। उन्होंने बताया कि मकानों के पास से केवल सीवर लाइन ही जा रही है। इसके रिसने से ही मकानों में दरार आ गई है।
विज्ञापन
कैसी ये हेल्पलाइन
शिकायत दर्ज कराए 48 घंटे से भी अधिक समय हो गया परंतु निगम की कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। हैल्प लाइन पर मौजूद निगमकर्मी ने बताया कि उसने शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी है।