फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   न ससुराल जाऊंगी न मायके, मानवेंद्र के संग रहूंगी

न ससुराल जाऊंगी न मायके, मानवेंद्र के संग रहूंगी

Mon, 09 Jul 2018 10:26 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
न ससुराल जाऊंगी न मायके, मानवेंद्र के संग रहूंगी
मथुरा। न मैं ससुराल जाऊंगी और न ही जाना चाहती हूं मायके। मैं तो केवल अपने प्रेमी मानवेंद्र के साथ ही रहूंगी। यह कहना है फरह के गांव महुअन की मंजू पत्नी श्यामवीर सिंह का। ससुरालीजनों की मारपीट के चलते 13 जून को मंजू सुइसाइड करने के लिए निकली, पर प्रेमी के संग चली गई। फरह पुलिस ने परखम चौराहे से बरामद करते हुए मंजू की मौत की उलझी गुत्थी को सुलझा लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि 23 जून को महावन के गांव कारब की गंगनहर में एक शव मिला था। 24 जून को पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर थाना मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द के रणवीर सिंह ने बेटी मंजू के रूप में शिनाख्त की थी, जबकि पति श्यामवीर सिंह शुरू से पत्नी का शव होने से इंकार करता रहा। मंजू की मौत की उलझी गुत्थी सुलझाने में जुटी फरह पुलिस को सफलता मिल गई। सोमवार को फरह पुलिस ने परखम चौराहे से मंजू को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने मंजू को बरामद करके उसकी मौत से पर्दा हटा दिया है। मंजू की बरामदगी के बाद शिनाख्त करने वाले पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिता ने पुलिस को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजू के कोर्ट में कराए गए 164 के बयान

सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान ने बताया कि मंजू के 164 के बयान कोर्ट में कराए गए हैं। पर कोर्ट ने उसकी सुपुर्दगी के आदेश नहीं दिए हैं। इसके चलते मंजू को सोमवार को पुलिस सुरक्षा में रखा जाएगा। मंगलवार को कोर्ट के सुपुर्दगी आदेश के बाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed