{"_id":"5b3909224f1c1b264d8b9663","slug":"121530464546-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के गांव धौरेरा के जंगल में रविवार की दोपहर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। जबकि युवक के पैर जमीन को छू रहे थे।
रविवार की दोपहर शौच को गए एक व्यक्ति ने पुलिस को शव होने की सूचना दी। युवक का शव लुंगी से बने फंदे पर पेड़ की डाल पर लटका हुआ था। जबकि पैर आसानी से जमीन को छू रहे थे। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल ले गई।
अस्पताल में दोपहर बाद मृतक की पहचान वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र निवासी राम स्वरूप का पुत्र महेंद्र के रूप में हो गई। मृतक के भाई गंगा सिंह ने बताया कि महेंद्र स्मैक, चरस और गांजा का सेवन करता था और नशे का आदी था। पुलिस ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन कुछ लोगों ने युवक की मौत पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।