{"_id":"5b2e4e2a4f1c1b6d4d8b8225","slug":"121529761322-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आसानी से हो सकेंगे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आसानी से हो सकेंगे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन
Updated Sat, 23 Jun 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी जी महाराज के दर्शनों में तय सीमा से अधिक लोगों के जगमोहन में होने से हो रहा व्यवधान अब जल्द ही दूर हो सकेगा। न्यायालय केे आदेशों की अवहेलना में तय सीमा से अधिक लोगों की मौजूदगी पर अब पुलिस कार्रवाई करेगी। जिससे बांकेबिहारी महाराज के दर्शन आसानी से हो सकें। पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी है।
न्यायालय द्वारा पारित आदेश संख्या के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के सामने स्थित जगमोहन में अधिकतम दो लोग ही मौजूद रह सकेंगे। इनमें या तो सेवायत होंगे, या गर्भ गृह तक माला प्रसाद पहुंचाने वाले सहायक (भंडारी) होंगे।
इस संख्या में जरूरत के मुताबिक एक व्यक्ति का इजाफा मंदिर प्रबंधन द्वारा किया गया।
बावजूद इसके इस परिधि में वर्तमान में छह से आठ लोगों का जमावड़ा बना रहता है। जिससे दर्शनार्थियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायत कई बार मंदिर प्रबंधन और प्रशासन में की जा चुकी है।
विज्ञापन
लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए वृंदावन पुलिस ने एक रिपोर्ट डीएम और एसएसपी को सौंपी है जिससे मंदिर में भीड़ के दबाव को कम किया जा सके। पत्र में उल्लेख है कि यदि सेवायतों द्वारा न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता तो प्रबंधन इसके बाबत स्थानीय पुलिस और न्यायालय में कार्रवाई को अवगत कराए। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर की अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।