{"_id":"5b2a65e64f1c1b95598b5348","slug":"121529505254-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे उड़ीसा के राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे उड़ीसा के राज्यपाल
Updated Wed, 20 Jun 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : डमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल बुधवार शाम को वृंदावन अपनी धार्मिक यात्रा पर आए। जहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन किया। मंदिर के सेवायत आशीष गोस्वामी और निक्की गोस्वामी ने पूजन कराया और ठाकुरजी का अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया।
राज्यपाल ने ठाकुरजी के श्री चरणों में विश्व शांति व समाज कल्याण की कामना करते हुए अपनी इस धार्मिक यात्रा को अपने लिए सौभाग्य बताया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राधाकृष्ण की दिव्य लीलास्थली श्रीधाम वृंदावन की पावन धरा पर भगवान के दर्शन का सौभाग्य उनकी कृपा से ही मिलता है।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण सृष्टि के महानायक भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र मानव जाति के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। हमें श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इससे पूर्व राज्यपाल के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मंदिर के एक नंबर गेट से सुरक्षा घेरे में उड़ीसा के राज्यपाल को दर्शन कराए गए।