{"_id":"5b27c00c4f1c1b5d748b573a","slug":"121529331724-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपट हो रहा कारोबार, कुछ तो करो डीएम साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपट हो रहा कारोबार, कुछ तो करो डीएम साहब
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पुलिस द्वारा की गई यातायात की नई व्यवस्था से आगरा रोड के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने डीएम से मिलकर अपनी बात रखी। होली गेट पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस द्वारा जो ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया उसमें होलीगेट तक कार का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
हालांकि इस नई व्यवस्था से यह इलाका जाम मुक्त हो गया है मगर कारोबार प्रभावित होने लगा। आगरा रोड पर सबसे ज्यादा दिक्कत है। कारोबारी श्याम सुन्दर, प्रमोद गर्ग कसेरे, राजीव मल्होत्रा, विपिन सिंघल, लक्ष्मी नारायण कक्कड़, रोहित अग्रवाल, सौरभ गर्ग, मुकंद बंसल, माधव बंसल, रसना कैजल, नितिन बंसल, नितिन मोहन ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल कारोबारियों ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया है। साथ ही आगरा रोड के व्यापारियों ने चेतावनी दी है, कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन का कदम उठाने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि कार का प्रवेश बंद होने से खरीदार आसानी से दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।