फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सीवर चोक होने से दो हिस्सों में बंट गया स्टेशन

सीवर चोक होने से दो हिस्सों में बंट गया स्टेशन

Mon, 18 Jun 2018 08:19 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
सीवर चोक होने से दो हिस्सों में बंट गया स्टेशन
डैमो
मथुरा। रेल विकास निगम की गलती का खामियाजा जंक्शन पर यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। निगम ने सीवर लाइन के चैंबर पर भवन खड़ा कर दिया। इससे सीवर की सफाई नहीं हो पा रही है। सीवर का गंदा पानी जीआरपी थाने के सामने गैलरी में भर गया है। इससे स्टेशन दो हिस्सों में बंट गया है।
विज्ञापन


जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक और सात के बीच जीआरपी थाने के सामने रेल विकास निगम द्वारा आधुुनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिस स्थान पर शौचालय बनाया गया, उसके नीचे सीवर चैंबर बना था, इस पर ध्यान नहीं दिया गया और आधुनिक शौचालय का भवन खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व सीवर चोक हो जाने से जीआरपी थाने वाली गैलरी में पानी भरा तो गलती का अहसास हुआ। गैलरी में पानी भर जाने के कारण स्टेशन दो भागों में बंट गया है। प्लेटफार्म संख्या एक और सात के यात्री दीवार और रेलिंग फांद कर आ जा रहे हैं। जीआरपी ने दुर्घटना की आशंका जाहिर करते हुए रेलवे अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सीवर चोक होने के कारण गैलरी में पानी भर गया है। यात्री दीवार और रेलिंग फांद कर निकल रहे हैं। इससे हादसा हो सकता है। रेलवे अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है।’

-गौरव सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी

‘रेलवे विकास निगम ने चैंबर के ऊपर भवन बना दिया है। इस कारण सीवर साफ नहीं हो पा रहा है। समस्या के समाधान के लिए आरवीएनएल के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।’
- एनपी सिंह, स्टेशन डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed