{"_id":"5a5777f94f1c1bf1188b4654","slug":"121515681785-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोआपरेटिव की सरकार नहीं चुन सकेंगे कर्जदार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोआपरेटिव की सरकार नहीं चुन सकेंगे कर्जदार किसान
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
मथुरा। सहकारिता चुनाव में एक लाख से अधिक कर्जदार किसान वोट नहीं डाल सकेंगे। कर्जदार किसानों को वोटर सहकारिता चुनाव की वोटर सूची से बाहर किया जा रहा है। सूची की ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है।
जिले की 129 सहकारी समितियों के डायरेक्टर और सचिव का चुनाव 29 जनवरी को होना है। इसके लिए दो लाख 17 हजार किसान सदस्यों की वोटर लिस्ट ऑनलाइन की जा रही है। इसमें कर्जदार किसानों के नाम छांटे जा रहे हैं। 77 आत्मनिर्भर सहकारी समितियों और 52 उपभोक्ता सहकारी समितियों और वेतनभोगी समितियों का किसानों पर 236 करोड़ रुपया बकाया है।
वोट देने वाले किसानों की ऑनलाइन फीडिंग चल रही है। 15 को अनंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसमें एक लाख 80 हजार किसानों की फीडिंग हो चुकी है। एआर कॉपरेटिव उदयभानु सिंह ने बताया कि बड़े पैमाने पर किसान सदस्य कर्जदार हैं। चुनाव में कर्जदार किसान वोट नहीं डाल सकेंगे। कर्जदार किसानों की सूची बनाई जा रही है। इसमें एक लाख से अधिक कर्जदार किसान वोट डालने से वंचित हो सकते हैं। 15 को अनंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।