फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चौराहों से पुलिस रही नदारद, दिनभर जाम में फंसे लोग

चौराहों से पुलिस रही नदारद, दिनभर जाम में फंसे लोग

Sat, 20 Apr 2019 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
चौराहों से पुलिस रही नदारद, दिनभर जाम में फंसे लोग
रोड पर जाम ही जाम । - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। आगरा हाईवे से लेकर मथुरा शहर की सड़कों पर शनिवार को दिनभर जाम की स्थिति बनती रही। शहर की सड़कों पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। जाम में फंसकर लोग परेशान होते रहे। वैसे तो अधिकांश चौराहों से पुलिस गायब है लेकिन जहां थी भी वहां तमाशा देखती रही। खाकी की ढिलाई से चौड़ी सड़कें फिर से संकरी हो गई। वाहन चालक बेकाबू हो गए हैं। अस्थायी अतिक्रमणकारी भी हावी हो रहे हैं।
विज्ञापन


मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था की पूरी तरह से खस्ता हालत में है। कोई भी चार पहिया वाहन कहीं भी घुस जाए कोई कहने वाला नहीं है। पुलिस अधिकारी तो चुनाव की थकान उतार रहे हैं। इस समय आप शहर में कहीं भी चले जाइए किसी प्वाइंट पर पुलिस दिख ही नहीं रही। टोका-टाकी तो पूरी तरह से बंद हो गई है। पुलिस की इसी लापरवाही के चलते जगह जगह जाम लग रहा है।
विज्ञापन


जाम के दर्द से कराह रहे शहर के हालात बिगड़ रहे हैं। शनिवार को दोपहिया और चार पहिया वाहन रेंगते चल रहे थे। पुलिसकर्मी तमाशबीन दिखाई दिए। भूतेश्वर चौराहा, कृष्णा नगर से लेकर गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा तक जाम की स्थिति रही। नेशनल हाइवे पर भी जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, डीग गेट से लेकर भरतपुर गेट, होली गेट और कृष्णा पुरी तिराहे तक जाम रहा। वहीं होली गेट अंदर भी रिक्शा और दो पहिया वाहनों की भीड़ रही। इसके साथ मसानी रोड, क्वालिटी चौराहा, नए बस स्टैंड आदि मार्ग भी जाम की गिरफ्त में रहे। वाहन कछुआ गति से आगे बढ़ते दिखे।


सिर्फ दिखावे की है नो एंट्री व्यवस्था
मथुरा। पुलिस की नो एंट्री व्यवस्था दिखावा भर रह गई है। पुराने बस स्टेंड के पास क्वालिटी तिराहे पर नो एंट्री को पार कर वाहन होलीगेट की ओर जाते दिखे। इधर, भरतपुर गेट पर नो एंट्री कहीं दिखाई नहीं दी। कहीं डीसीएम फंस जा रही है तो कहीं कार। इसी के चलते जाम लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed