फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, महिला घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, महिला घायल

Fri, 19 Apr 2019 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, महिला घायल
डैमो
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गोविंदपुर निवासी विनोद (22) साड़ी के कारखाने में काम करके घर लौट रहा था। हाईवे पर शोभित हास्पिटल के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


उधर, दूसरे हादसे में थाना रिफाइनरी के गायत्री नगर (रांची बांगर) निवासी केसर (58) पत्नी कमलेश के साथ घर लौट रहे थे। स्वर्ण जयंती हास्पिटल के पास दंपती सड़क पार कर रहे थे, तभी आगरा की तरफ से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बोलेरो भी कब्जे में ली। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। तीसरा हादसा थाना जमुनापार के गांव गौसना के पास हुआ।


मोपेड सवार गीतम (34) पुत्र मंगला निवासी गुडेरा (राया) आगरा से साले की शादी से लौट रहा था। गुरुवार की सुबह 10 बजे गौसना के पास पहुंचे मोपेड सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जमुनापार पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed