फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा-अछनेरा रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

मथुरा-अछनेरा रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Mon, 18 Feb 2019 09:10 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
मथुरा-अछनेरा रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। मथुरा से अछनेरा तक के रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन जल्द दौड़ सकेगी। 35 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड पर विद्युतीकरण होने के बाद ट्रायल कर लिया गया। मथुरा से कासगंज व अछनेरा रेल मार्ग पर अब तक डीजल इंजन से ट्रेन चलाई जा रही है। दोनों रेल खंडों का विद्युतीकरण कराने का काम दो साल पहले शुरू हुआ था। मथुरा से अछनेरा तक 35 किलोमीटर लंबे रेल खंड पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया।
विज्ञापन


अब इस रेल खंड पर बनाई गई ओवर हैड एक्सटेंशन लाइन बनाकर तैयार कर दी है। अछनेरा से मथुरा तक इलेक्ट्रिक इंजन चलाकर ट्रायल पूरा कर लिया गया। इसमें अछनेरा से सांधन खेड़ा, भैंसा तथा बाद स्टेशन पर रेलवे इलेक्ट्रिकल शाखा के इंजीनियरों ने पावर सप्लाई आदि सही मिलने पर ओके रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


कासगंज-मथुरा रेलमार्ग पर 90 प्रतिशत पूरा हुआ काम
मथुरा। मथुरा से कासगंज रेल खंड पर विद्युतीकरण का काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। यमुना के पुराने पुल पर बिजली के नए पोल बनाने और तार खींचने आदि का कुछ काम बचा है। पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र ने बताया कि मार्च के आखिर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed