{"_id":"5bbe149c867a5528442e7138","slug":"11539183772-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना किनारे फैली अमोनिया से पांच बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना किनारे फैली अमोनिया से पांच बेहोश
Updated Wed, 10 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दो दिन पूर्व मां के दाह संस्कार के बाद बुधवार को उनके फूल चुनने यमुना किनारे गए बेटे व भतीजा-नाती अमोनिया गैस के रिसाव की चपेट में आकर अचेत हो गए। जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें घर भेज दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और उसने गैस सिलिंडर को पानी में नष्ट करा दिया।
दो दिन पूर्व सोबरन सिंह की मां हरभेजी पत्नी कांशीराम (100) की मृत्यु हो गई थी। मां के दाह संस्कार में गुहाना, डीग निवासी सोबरन के भाई प्रेम सिंह, रामजी लाल के साथ मृतका का भतीजा ग्यासी भी आया हुआ था। बुधवार को सोबरन दोनों भाइयों के अलावा पुत्र शिव सिंह व हरिया को लेकर गोकुल बैराज के निकट संस्कार स्थल पर फूल चुनने पहुंचे।
इसी दौरान रिक्शे में अमोनिया का सिलिंडर लेकर वहां से गुजरते एक व्यक्ति ने जब सिलिंडर से गैस का रिसाव होते देखा तो उसे वहीं फेंक कर भाग गया। उक्त पांचों लोग गैस की चपेट में आकर अचेत हो गए। उन्हें उल्टियां होने लगीं। सीएमओ डॉ. शेर सिंह व कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. प्रवीन भारती ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जाना। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. विकास मिश्रा ने प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
बैराज के निकट रिक्शे वाले द्वारा छोड़े गए अमोनिया के सिलिंडर से गैस का रिसाव होने की सूचना मिली। मौके पर गाड़ी भेजकर उसे पानी में डलवाकर नष्ट कर दिया गया है।
- संजय शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
सूचना मिली थी, अस्पताल में पहुंचकर सभी प्रभावित लोगों से बातचीत की है। चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
- डॉ. शेर सिंह, सीएमओ