{"_id":"5a634b264f1c1b7f268b5779","slug":"11516456742-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोके वाहन, नो एंट्री व्यवस्था शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रोके वाहन, नो एंट्री व्यवस्था शुरू
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने रोके वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी में जाम की समस्या और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शनिवार को पुलिस द्वारा नो एंट्री व्यवस्था लागू की गई। जिसके तहत नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस द्वारा बड़े चार पहिया वाहनों को रोका गया और उन्हें नगर के बाहर ही पार्किंग कराई गई।
वृंदावन पुलिस द्वारा शनिवार सुबह से नगर के प्रवेश मार्गों पर वाहनों को रोका गया। भीड़ को निंयत्रित करने एवं जाम न लगने देने का पुलिस का प्रयास काफी हद तक शनिवार को सफल भी रहा।
पुलिस ने एनएच -2 हाइवे दिल्ली छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार स्थित कार पार्किंग में, यमुना एक्सप्रेसवे पानीगांव मार्ग से आने वाले वाहनों को यमुना खादर क्षेत्र में और मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को सौ शैय्या अस्पताल के सामने बनाई गई कार पार्किंग में रोका गया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि वाहनों की नो एंट्री व्यवस्था 22 जनवरी वसंत पंचमी पर्व तक नगर में लागू रहेगी। इसके बाद दुबारा 24 जनवरी से पुन: शुरु होकर 26 जनवरी तक लागू हो गई।