फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गेस्ट हाउस के कमरे में डॉगी को बंद कर चले गए दंपती

गेस्ट हाउस के कमरे में डॉगी को बंद कर चले गए दंपती

Sat, 20 Apr 2019 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के कमरे में डॉगी को बंद कर चले गए दंपती
डैमो
मथुरा। अतिसंवदेनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार के सामने ब्रजराज गेस्ट हाउस के तीन दिन से बंद कमरे में डॉगी के भौंकने पर अनहोनी की आशंका पर संचालक ने गोविंदनगर पुलिस को सूचित किया। गोविंदनगर पुलिस ने कमरा खोलकर देखा तो केवल डॉगी ही निकला। यह कमरा दो माह पहले दंपती ने लिया था, जो कि अपना डॉगी बंद कर किराया दिए बगैर चले गए।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि यलो जोन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार के सामने ब्रजराज गेस्ट हाउस में वृंदावन के सुनरख बांगर निवासी सुनील सक्सेना पुत्र हरीशचंद सक्सेना और उनकी पत्नी सुजाता सक्सेना ने 12 फरवरी 2019 को किराए पर कमरा लिया। दंपती ने बताया कि उनके फ्लैट में काम चल रहा है। दंपती ने शुरुआत में 15 दिन का किराया तो चुका दिया।
विज्ञापन


फिर उसके बाद गेस्ट हाउस संचालक को किराया देने के लिए टालते रहे। तीन दिन पहले एक डॉगी को बंद करके दंपती चले गए। तीन दिन तक न आने पर डॉगी के भौंकने के बाद अनहोनी की आशंका पर संचालक ने सूचित किया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डॉगी को छुड़वा दिया गया है। इसके अलावा कमरे में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed