{"_id":"5cb35489bdec2214720fc444","slug":"111555256457-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी में प्रभु राम की जय जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी में प्रभु राम की जय जयकार
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम का अभिषेक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रामनवमी पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार को घीयामंडी स्थित प्राचीन राम मंदिर में प्रभु राम के श्रीविग्रह का सेवायतों ने महाभिषेक किया। इसके बाद जन्म दर्शन और बधाई गायन हुआ।
शाम को शोभायात्रा का शुभारंभ सुदामा कुटी वृंदावन के महंत सुतीक्षणदास, महंत फूलडोल बिहारीदास, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, संत राजा बाबा, सुंदरदास नागा ने डोले में विराजमान प्रभु राम की आरती उतारकर किया।
शोभायात्रा में धर्म ध्वज, गणेशजी, केशवदेव, हनुमान जी, श्रीनाथजी, नृत्य करते भगवान शिव-पार्वती एवं राधाकृष्ण की झांकी सजी थीं। काली अखाड़े में काली, पटेबाज, निर्मोही अखाड़े के प्रतीक के साथ राजस्थानी शैली में प्रभु श्रीराम भक्तों को दर्शन दे रहे थे। भगवान का रथ आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
भक्त रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी...आदि भजनों पर नृत्य करते चल रहे थे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेंद्र भगत, महामंत्री हेमंत चतुर्वेदी, मंत्री मनुरिशी त्रिवेदी, प्रचार मंत्री प. अमित भारद्वाज एवं केशव पंडित, अविनाश भार्गव, खुशबिहारी चतुर्वेदी, नितिन पटवारी डा. कुलदीप भार्गव, रासबिहारी वाष्णेंय, रमनलाल शर्मा थे।
श्री बाल राम लीला कमेटी ने रामवाटिका पर राम भक्तों ने मंत्रोच्चारण के मध्य अभिषेक किया। समिति के अध्यक्ष मदनमोहन अग्रवाल, प्रधानमंत्री सजय अग्रवाल, सौरभ खंडेलवाल, सुरेंद्र चौधरी, विशनदयाल सर्राफ, किशन मुरारी, कन्हैया लाल, ब्रज बिहारी, बिपुल पारिक थे।
वहीं छत्ता बाजार गलीसेठ भीकचंद स्थित रामजी द्वारा के श्री राम मंदिर में रामनवमी महोत्सव पर विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। सुबह भगवान राम के विग्रह का अभिषेक और विशेष दर्शन हुए।
वहीं रामलीला सभा द्वारा चित्रकूट मसानी से राम जी की शोभायात्रा निकाली गई। सुबह राम जी के श्री विग्रह का महाभिषेक किया। शाम को शोभायात्रा में में विभिन्न झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चित्रकूट से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए भरतपुर गेट पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में कलात्मक झांकियों के साथ बैंड नगाड़ों के साथ भक्तजन भगवान श्री राम के गुणगान करते हुए चल रहे थे। सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग, बनवारी लाल गर्ग, विजय किरोड़ी, प्रदीप सर्राफ, संजय, कृष्ण मुरारी, अनिल स्वामी, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, रविकांत गर्ग, जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, शशांक पाठक, विनोद गर्ग थे।