{"_id":"5bbf67f7bdec22501a733a95","slug":"111539270647-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबारात में दिखी अयोध्या मंदिर की झलक, पूछा कब बनेगा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबारात में दिखी अयोध्या मंदिर की झलक, पूछा कब बनेगा मंदिर
Updated Thu, 11 Oct 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे...की गूंज बुधवार को शहर में निकाली गई भगवान राम की बारात में भी सुनाई दी। युवाओं ने राम मंदिर निर्माण का मुद्दा जोरदारी से उठाया तो मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका समर्थन किया।
रामबारात में शामिल अयोध्या के राम मंदिर की झांकी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। झांकी को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया था। हर कोई उस ओर टकटकी लगाए देखा गया। यात्रा में शामिल कृष्ण भक्तों ने राम मंदिर निर्माण की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि आखिर कब तक भगवान राम टेंट में विराजेंगे। अब तो उनका मंदिर बनना ही चाहिए। जगह-जगह झांकी का पुष्पवर्षा व आरती कर स्वागत करने की भक्तों में होड़ रही।
रामबारात में चले लात घूंसे
रामबारात में जल्दी भगवान का आशीर्वाद लेने की चाह में दो युवक झगड़ पड़े। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। बाद में पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों को वहां से हटाया गया। बुधवार को जैसे ही बारात वाटी वाली कुंज स्थित जनमासे से निकलना शुरू हुई तभी वहां दो युवक पहले प्रभु राम का आशीर्वाद लेने की होड़ में आपस में भिड़ गए। दोनों में मारपीट हो गई। इस कारण बारात में व्यवधान उत्पन्न हुआ।