{"_id":"5b50cca64f1c1b40748b5c7f","slug":"111532021926-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में हुई तेज बारिश, जलभराव से हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में हुई तेज बारिश, जलभराव से हुई परेशानी
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। गुरुवार को तेज बारिश में वृंदावन की सड़कें तालाब बन गईं और घरों में भी पानी भर गया। लोग अपने घरों में भरे पानी को निकालते दिखे। लोगों की शिकायतों के बाद भी नगर के कई नालों की सफाई नहीं हो पाई है। इससे आने वाले दिनों में और भी समस्या खड़ी होने वाली है।
गुरुवार दोपहर हुई तेज बरसात से नगर के मथुरा दरवाजा, सीएफसी तिराहे, गौरानगर कालोनी, रंगजी मंदिर क्षेत्र, भट्टर भवन चौराहा, मोतीझील, विद्यापीठ, टटिया स्थान, गोपीनाथ बाजार आदि सड़कों पर कई फुट पानी भर गया। सबसे अधिक जलभराव मथुरा दरवाजा मुसलिम बस्ती में हुआ। यहां दुकानों और घरों में पानी भर गया। नगर निगम प्रशासन ने कई नालों की सफाई नहीं कराई, इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा।
कांग्रेस नेता सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि शहर के नालों की सफाई तक नहीं कराई गई। प्रशासन को इसकी जांच करानी चाहिए। नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि अधिकांश नालों की सफाई निगम ने करा दी है। जहां नहीं हुई है वह इसकी जांच कराकर नालों की सफाई कार्य पूरा कराएंगे।