{"_id":"5b4b779d4f1c1b3b5a8b4e1b","slug":"111531672477-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव बंबे में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव बंबे में फेंका
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे के सौंख रोड पर गांव सलेमपुर के सूखे बंबे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और उसका शव बंबे में फेंक दिया। महिला 13 जुलाई को गांव असगपुर से सब्जी लेने निकली, फिर नहीं लौटी। परिजनों के साथ तलाश रहे। रिश्ते के बहनोई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई है।
थाना हाईवे के गांव असगपुर निवासी नर्वदा (34) पत्नी लाखन सिंह 13 जुलाई को मंडी में सब्जी लेने के लिए निकली। उसके बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी तलाश की, सुराग न लगने पर 14 जुलाई को पति ने थाना हाईवे में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसके बाद परिजन और पुलिस तलाश में जुटे रहे।
रविवार की सुबह लापता महिला का शव सलेमपुर बंबे में मिला तो सनसनी फैल गई। पति की तहरीर पर मामा के दामाद गांव सकना निवासी खेमचंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई। गले में अंगौछा भी था और उसके पास से बोरी में सब्जी भी मिली है।
विज्ञापन
वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 13 जुलाई को ही नर्वदा की हत्या कर दी गई थी। जिस कदर अंगोछे से गला घोटा गया, उससे गले की हड्डी भी टूटी पाई गई है। दो दिन पुराना होने के चलते शव सड़ चुका था।
पहले हत्या की, फिर परिवार के साथ जुटा तलाश में
मथुरा। 13 जुलाई को ही महिला की हत्या करने के बाद बेखौफ होकर तलाश में परिवार के साथ खेमचंद घूमता रहा। बंबे के पास पहुंचने पर उसे वहां रह रहे एक बाबा ने पहचान लिया। उसके बाद तो वह वहां से फरार हो गया। यह सभी बात मृतका के देवर राजपाल ने अमर उजाला को पोस्टमार्टम पर बताईं। वह रिश्ते के बहनोई पर ही हत्या का आरोप लगा रहा था।
शव फेंकने के बाद बाबा को बताया था वहां है लाश
मथुरा। बाइक से महिला का शव फेंकने के बाद बंबे के पास रह रहे बाबा से एक शव होने की जानकारी भी हत्यारोपी ने दी थी। बाबा ने उसकी बाइक का नंबर दीवार पर लिख लिया था। इसका खुलासा रविवार को तलाशते हुए पहुंचे परिजनों को बाबा ने दी।