{"_id":"5b27c0064f1c1b634d8b72ba","slug":"111529331718-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा सिहाना, पथराव, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा सिहाना, पथराव, महिला घायल
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोलियों की तड़तड़ाहट से छाता का गांव सिहाना दहल उठा। मूंछों की लड़ाई को लेकर आमने-सामने आए दोनों पक्षों में गोलियां चलीं और पथराव भी हुआ। एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। छाता पुलिस ने बलवा और जानलेवा हमले का मुकदमा खुद दर्ज कराया है।
छाता कोतवाली के गांव सिहाना निवासी कुंवरपाल पुत्र प्रीतम सिंह और विपिन पुत्र तुलाराम पक्ष रविवार की रात भिड़ गए। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे को निशाना बनाकर गोलियां दागी गईं, पथराव भी किया गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव सिहाना गूंज उठा।
कुंवरपाल की पत्नी ओमवती के एड़ी में चोट लग गई। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, वहीं दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी लोग पुलिस को देख भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
कोतवाली छाता के एसआई त्रिवेंद्र सिंह की तहरीर पर दोनों पक्षों के सात-सात नामजद और आठ-आठ अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार पंवार ने बताया कि कुंवरपाल, राजकुमार, सुरेंद्र और दूसरे पक्ष के विपिन, तेजपाल, योगेश और गिरधारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश में छाता पुलिस ने दबिश दी हैं।