फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिंदुओं के पक्ष में आएगा: सुब्रमण्यम स्वामी

सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिंदुओं के पक्ष में आएगा: सुब्रमण्यम स्वामी

Thu, 31 May 2018 08:19 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिंदुओं के पक्ष में आएगा: सुब्रमण्यम स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : SELF
वृंदावन (मथुरा)। सुप्रीम कोर्ट में जुलाई से शुरू होने जा रही राम मंदिर निर्माण को लेकर सुनवाई का निर्णय हिंदुओं के पक्ष में ही आएगा और दिवाली से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने लगेगा। यह बात राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को भाजपा नेता महेंद्र प्रताप सिंह के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर दो याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं, जिसमें एक याचिका में मैंने अपने मूलभूत अधिकारों का हवाला देकर अलग बेंच में सुनवाई की मांग की। मांग पर जुलाई से तेजी से सुनवाई होगी। इसमें मैं पक्ष में हूं और प्रतिपक्ष में सरकार है। उनका मानना है कि केंद्र सरकार विरोध नहीं करेगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हम दिवाली पर अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे। कोर्ट से निर्णय प्रतिकूल आने की बात पर कहा कि कोर्ट का निर्णय उनके अनुकूल ही आएगा।
वहीं सोमनाथ की तर्ज पर मंदिर बनाए जाने के प्रश्न पर कहा कि मंदिर तो बनेगा ही। सरकार संसद में कानून बनाकर भी मंदिर बना सकती है। यह विकल्प भी खुला हुआ है। उन्होंने कहा हम केवल अयोध्या में ही मंदिर नहीं बनाएंगे बल्कि मथुरा में कृष्ण मंदिर और बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर का भी पूर्ण निर्माण कराएंगे। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। इसके लिए योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेट्रोल मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर कहा कि सरकार इसे काबू नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि इंग्लैंड में और सऊदी अरब में दाम बढ़ने पर हमारे यहां दाम बढ़ जाते हैं। देश में पेट्रोल 35 से 40 रुपये प्रति लीटर बिकना चाहिए वहीं जीएसटी को देश से खत्म करने की भी वकालत की। पेट्रोल के दाम में एक पैसा घटाए जाने के प्रश्न को हंसकर टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed