{"_id":"5ab663b64f1c1beb3f8b4bae","slug":"111521902518-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय में डीएम, एसएसपी का छापा, भागे दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय में डीएम, एसएसपी का छापा, भागे दलाल
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। डीएम और एसएसपी ने शनिवार की दोपहर को एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। कार्यालय के बाहर डटे दलाल अपनी दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। अंदर घुसकर कार्य करा रहे लोग भी सकते में दिखे। इस दौरान कई लोगों ने डीएम से लाइसेंस न बनने का दुखड़ा रोया। वहीं, डीएम ने कार्यालय में गंदगी देख नाराजगी जताई और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी के निर्देश पर तीन युवक हिरासत में लिए गए।
एआरटीओ कार्यालय की लगातार मिल रही शिकायतों पर शनिवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। इससे कार्यालय में अफरातफरी मच गई। अंदर लाइसेंस संबंधी कार्य कराने के लिए डटे लोग और दलाल भाग खड़े हुए। कार्यालय के बाहर डटे दलाल भी दुकानों को बंद कर भाग निकले। उधर, डीएम ने कार्यालय में गंदगी देख कर नाराजगी जताई।
डीएम ने एआरटीओ प्रशासन बबीता वर्मा को स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने और खिड़कियों (विंडो) के जरिए कार्य कराने के निर्देश दिए। यहां पर चौमुहां के असद ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पांच माह से भटकने की शिकायत की तो डीएम ने तत्काल कार्य के निर्देश दिए। वहीं, डीएम के निर्देश पर मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। आधे घंटे तक कार्यालय में रहे डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।